VNSGU अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में KBS एवं नटराज कॉलेज के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन।

पांच स्वर्ण और दो रजत पदकों पर जमाया कब्जा, कॉलेज परिवार ने खिलाड़ियों को दी बधाई
वापी। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (VNSGU) द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती (पुरुष) प्रतियोगिता में वापी स्थित KBS एवं नटराज कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर 2026 को विद्याभारती ट्रस्ट कॉलेज ऑफ बिजनेस, कंप्यूटर साइंस एंड रिसर्च, उमरख में किया गया।
प्रतियोगिता में कॉलेज के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक विजेता:
🥇 अनुराग मिश्रा – T.Y.B.Com
🥇 यश सिंह – F.Y.B.Com
🥇 कृष्णा शर्मा – F.Y.B.Com
🥇 नेतिक ठाकुर – S.Y.B.B.A
🥇 तुषार दुबे – T.Y.B.Com
रजत पदक विजेता:
🥈 प्रियंशु सिंह – S.Y.B.Com
🥈 साहिल अली शाह – S.Y.B.B.A
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। कॉलेज की ओर से प्रतिभाशाली पहलवानों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post