उदयपुर में सरगम आर्ट एकेडमी के कलाकारों की कला का जलवा, नेशनल आर्ट एग्ज़िबिशन में बिकीं दो विद्यार्थियों की पेंटिंग्स।

वापी सहित गुजरात के पांच शहरों के करीब 30 कलाकारों की फोटो और पेंटिंग्स ने प्रदर्शनी में बटोरी सराहना।
उदयपुर। राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में 1, 2 और 3 नवंबर को आयोजित नेशनल आर्ट एग्ज़िबिशन में गुजरात के कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में गुजरात के करीब 40 कलाकारों की भागीदारी रही, जिनमें भावनगर, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर और वापी की सरगम आर्ट एकेडमी से जुड़े लगभग 30 कलाकारों की फोटो एवं आकर्षक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं।
उदयपुर स्थित भगोर की हवेली में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उदयपुर के मशहूर म्यूजिशियन धनराज दाधीच ने किया। प्रदर्शनी में कलाकारों की रचनात्मकता, कलात्मक सोच और रंगों के खूबसूरत संयोजन ने कला प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन के लिए सरगम आर्ट एकेडमी के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। प्रदर्शनी के दौरान एकेडमी के दो विद्यार्थियों हित पटेल और वागीशा कछिया की पेंटिंग्स को कला प्रेमियों ने पसंद किया और उनकी पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई। यह उपलब्धि दोनों विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और कला के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
इस शानदार सफलता पर सरगम आर्ट एकेडमी के ऑनरेरी सरगम गोधानी सहित सभी विद्यार्थियों और कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post