कांग्रेस पार्टी की बैठक में पीरुभाई मकरानी के नाम पर मुहर लगने के बाद उन्हें विपक्ष का नेता बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में आयोजित कांग्रेस की अहम बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और पार्षदों ने सर्वसम्मति से पीरुभाई मकरानी के नाम को मंजूरी दी। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दिन आधिकारिक रूप से मेंडेट जारी किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पीरुभाई मकरानी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
Tags
राजनीतिक