देश कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि अनुसंधान संस्थानों पर हर वर्ष हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह निवेश किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान करने और भारत को वैश्विक कृषि नेतृत्व दिलाने में अपेक्षित परिणाम दे रहा है?
बैठक के दौरान मोहाली स्थित वेरका डेयरी का भी दौरा किया तथा डेयरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं, उत्पादन क्षमता, मूल्य संवर्धन एवं किसानों को मिलने वाले लाभों का विस्तृत जायजा लिया।
मेरा स्पष्ट मानना है कि कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों का मूल्यांकन केवल भवनों और बजट से नहीं, बल्कि किसानों तक पहुँचने वाले परिणामों, नवाचारों और किसानों की बढ़ती आय से होना चा
हिए।
