49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में राजा भैया ने जीता कांस्य पदक।

नई दिल्ली/कुंडा। उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक एवं नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के आजीवन सदस्य कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एस-25 बोर पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में राजा भैया ने 25 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से समर्थकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
राजा भैया ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण को दिया। खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राजा भैया ने एक बार फिर यह साबित किया कि राजनीति के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post