वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वापी में भव्य तिरंगा यात्रा।

वापी में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों व नागरिकों ने लिया हिस्सा, गूंजा देशभक्ति का जज्बा
वापी, 13 अगस्त। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, वलसाड तथा वापी महानगरपालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वापी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे श्यामजी कृष्ण वर्मा चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहीद प्रेमकुमार पाटील उद्यान तक पहुंची।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के शहरी विकास एवं शहरी गृह निर्माण विभाग तथा वित्त मंत्री कनुभाई देसाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, एनजीओ, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
यात्रा में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजन के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने एकता में विविधता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post