पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : मनोज सोलंकी

वापी। आम आदमी पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मनोज सोलंकी ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, वापी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, साथी मित्रों एवं शुभेच्छुकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
मनोज सोलंकी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने तथा पार्टी को वापी में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने अपने सभी मित्रों, सहकर्मियों तथा वापी एवं आसपास के क्षेत्र के शुभेच्छुकों द्वारा दिए गए प्रेम, सहयोग और समर्थन के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी का साथ, सहयोग और आशीर्वाद आगे भी मिलता रहे, यही उनकी कामना है।
मनोज सोलंकी ने कहा कि पार्टी का उन पर जताया गया विश्वास ही उनकी जिम्मेदारी और उनकी शक्ति है। उन्होंने अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post