वापी। आम आदमी पार्टी, वापी शहर संगठन की ओर से वापी महानगरपालिका के विभिन्न वार्डों के लिए नवनियुक्त वार्ड प्रमुखों की घोषणा की गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वार्डों में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से 11 वार्डों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित वार्ड प्रमुखों में वार्ड नं. 2 से अकबरभाई शेख, वार्ड नं. 3 से इन्द्रदेव दुबे, वार्ड नं. 4 से भानु मिश्रा, वार्ड नं. 6 से अकरम चौधरी, वार्ड नं. 7 से अजय पटेल, वार्ड नं. 8 से पिन्टू अयोध्या यादव, वार्ड नं. 9 से जीतू शंकर हलपति, वार्ड नं. 10 से वशीमभाई खान, वार्ड नं. 11 से मुस्तफाभाई वोरा, वार्ड नं. 12 से राजेश बहादुरसिंह तथा वार्ड नं. 13 से मंगल झा को वार्ड प्रमुख बनाया गया है।
पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त वार्ड प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने वार्ड में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
Tags
@#