पीड़ित बिना डरे थाने पहुंचे, घटना का सही समय-स्थान और अपराधियों की जानकारी लिखित शिकायत में दें
पूर्णिया, 7 सितंबर। पूर्णिया पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनके साथ मोबाइल, चेन अथवा अन्य कीमती सामान की छिनतई (स्नैचिंग) की कोई घटना होती है, तो वे बिना किसी डर के तत्काल नजदीकी थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत एवं प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराएं। �
FB_IMG_1788847452940.jpg
पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्राथमिकी दर्ज कराते समय घटना का सही समय और स्थान स्पष्ट रूप से बताया जाए। यदि अपराधियों के हुलिए, वाहन अथवा वाहन नंबर से संबंधित कोई जानकारी पीड़ित को याद हो, तो उसे भी शिकायत में साफ-साफ दर्ज कराया जाए। �
FB_IMG_1788847452940.jpg
FIR की भाषा बदलने का दबाव बनाया जाए तो तुरंत करें शिकायत
पूर्णिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई थानाध्यक्ष या थाना कर्मी प्राथमिकी की भाषा बदलने, घटना को छोटा दिखाने अथवा मोबाइल छिनतई की घटना को “चोरी या गुमशुदगी” में बदलने के लिए दबाव बनाता है, तो इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न करें। �
FB_IMG_1788847452940.jpg
यदि स्थानीय थाना शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करता है या किसी प्रकार का दबाव बनाता है, तो नागरिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर:
📞 9031827770 — कॉल/व्हाट्सऐप
📞 9031827789 / 06454-241466 — पुलिस कंट्रोल रूम �
FB_IMG_1788847452940.jpg
पुलिस की अपील
Tags
@#