उपसमाहर्ता अमित कुमार द्वारा रेड क्रॉस विशेष स्काउट गाइड को प्रवेश शिविर में सदस्यता दिलाई।

 रेड क्रॉस स्कूल स्काउट गाइड का 9 वर्ष सफल 35 नए बच्चों का नामांकन - डॉ ज्योतिर्मय सुर 


रेड क्रॉस स्कूल विशेष स्काउट गाइड का एक दिवसीय प्रवेश शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे रेड क्रॉस स्कूल के सभागृह में मुख्य अतिथि अमित कुमार उप समाहर्ता एवं सचिव रेड क्रॉस स्कूल, उप समाहर्ता दानह दमन दीव भारत स्काउट गाइड की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें विद्यालय प्राचार्या एवं राज्य आयुक्त गाइड डॉ ज्योतिर्मय सुर, राज्यमुख्यालय आयुक्त स्काउट अजय हरिजन, स्काउट गाइड फैलोशिप सक्रिय सदस्य स्वरूप शाह एवं राहुल शाह, स्काउट मास्टर राकेश पटेल, गाइड केप्टन दीपाबेन पटेल द्वारा सभी 35 नए स्काउट गाइड एवं 7 शिक्षकों को भी अमित कुमार ने स्कार्फ पहनाकर प्रतिज्ञा द्वारा सदस्यता दिलाई गई जिनमें नवनीत पाटिल, अंकुर पटेल, रिंकल पटेल, विनीता पटेल, रश्मिका चौहान, सुरेखा गावित मुख्य रहे इसके बाद ज्योतिर्मय सुर ने 9 वर्ष पूर्ण की रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसमें रेड क्रॉस विशेष स्काउट गाइड के सेवा भावना एवं क्रियाकलापों को उजागर किया उसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई 


अपने संबोधन में अमित कुमार ने सभी शिक्षक अभिभावक एवं विद्यालय प्राचार्या का हौंसला बढ़ाते हुए बताया कि रेड क्रॉस स्कूल के विशेष स्काउट गाइड अत्यंत सेवा भावी एवं आत्मनिर्भर है जो असामान्य होते हुए भी सामान्य बच्चों के साथ सभी क्रियाकलापों में भागीदारी देते हैं एवं साथ ही सभी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर विजेता भी बनते हैं जिससे किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहने देती है इसके बाद सभी नए 35 स्काउट गाइड को शुभकामनाएं दी एवं सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया 


अंत में ज्योतिर्मय सुर ने अमित कुमार दादरा नगर हवेली प्रशासन एवं उपस्थित सभी अतिथियों अभिभावकों एवं शिक्षकों का इस सफल आयोजन के लिए आभार माना।






Post a Comment

Previous Post Next Post