वापी साउथ ROB पर 72 मीटर लंबे BSG गर्डर की लॉन्चिंग सफल।

 रेलवे ने 2.5 घंटे के ब्लॉक में UP-DN मेन लाइन और DFCCIL लाइनों पर पूरा किया महत्वपूर्ण कार्य, कई स्थानों पर ट्रैक एवं पुलों का रखरखाव भी किया गया

वापी। रेलवे की ओर से वापी साउथ ROB (रेलवे ओवरब्रिज) पर 72 मीटर लंबे BSG गर्डर की लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। निर्धारित 2.5 घंटे के ब्लॉक के दौरान UP और DN मेन लाइनों, IR के वेस्ट लूप तथा DFCCIL की UP और DN लाइनों पर यह कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों ने समन्वय के साथ कई तकनीकी एवं रखरखाव संबंधी कार्य भी किए।

शैडो ब्लॉक में ट्रैक और पुलों का व्यापक रखरखाव

शैडो ब्लॉक के दौरान विभिन्न पुलों पर फ्री जॉइंट्स की दृश्य जांच के साथ ऑयलिंग और ग्रीसिंग की गई। पुल संख्या 228 पर 10, पुल संख्या 275 पर 20, पुल संख्या 287 पर 8 और पुल संख्या 313 पर 12 फ्री जॉइंट्स की जांच एवं रखरखाव किया गया।

बीएलडी यार्ड में किलोमीटर 161/23 से 159/33 के बीच दो SEJ (स्विच एक्सपेंशन जॉइंट्स) की जांच, ऑयलिंग और ग्रीसिंग की गई। इसके साथ ही पांच SEJ प्लेटें बदली गईं। PAD–UVD सेक्शन में किलोमीटर 186/18 से 187/08 के बीच 700 TRM LWR की डी-स्ट्रेसिंग का कार्य भी पूरा किया गया।

रेल जॉइंट्स और वेल्डिंग के कार्य संपन्न

बीएलडी यार्ड की UP लाइन पर दो SEJ की USFD फ्लैंज टेस्टिंग की गई। इसी यार्ड में एक ग्लूड जॉइंट (GJ) बदला गया और दो AT वेल्डिंग का कार्य किया गया। अतुल यार्ड में UP लाइन के पॉइंट नंबर 130 पर TWS फिटिंग्स का रेट्रोफिटमेंट भी किया गया।

CMS क्रॉसिंग जॉइंट्स के रखरखाव के तहत संजन यार्ड में पॉइंट नंबर 115 और 117 पर चार तथा BL यार्ड में पॉइंट नंबर 123 और 127 पर चार क्रॉसिंग जॉइंट्स की जांच, ऑयलिंग और ग्रीसिंग की गई। संजन यार्ड में S&T विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय कर पॉइंट नंबर 115/116, 117/118 और 119/120 पर कुल छह P&C फिटिंग्स पर कार्य किया गया।

FOB निर्माण और गर्डर अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान

वापी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 तक फुट ओवरब्रिज (FOB) के निर्माण कार्य के तहत सीढ़ियों के स्ट्रिंगर, कॉलम और टाई बीम को शिफ्ट करने का कार्य किया गया। वहीं, सचिन में 12 मीटर चौड़े FOB के लिए दो कॉलम कैप बीम की लॉन्चिंग की गई।

इसके अतिरिक्त, पुल संख्या 325 पर ब्रिज फिटिंग्स को टाइट किया गया। वापी–UVD सेक्शन में ब्रिज यूनिट की सहायता से पुल संख्या 287 के तीन गर्डरों के अलाइनमेंट पर कार्य किया गया।

रेल पैनल पेयरिंग का कार्य भी पूरा

किलोमीटर 202/03 से 201/13 के बीच TRR कार्य के लिए 260 मीटर लंबे चार रेल पैनलों की पेयरिंग की गई।

रेलवे द्वारा सीमित समय के ब्लॉक का उपयोग करते हुए पुलों, ट्रैक, रेल जॉइंट्स, वेल्डिंग, क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। इन कार्यों से रेलवे अवसंरचना के रखरखाव और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में स






हायता मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post